• 24/05/2024

ऑनलाइन बेटिंग एप अन्ना रेड्डी पैनल: रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा..

ऑनलाइन बेटिंग एप अन्ना रेड्डी पैनल: रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा..
Spread the love

रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल पुलिस ने दिल्ली से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं कि रायपुर क्राइम ब्रांच ने रायपुर से गिरफ्तार एक सटोरिए की निशानदेही और इन्वेस्टिगेशन के बाद दिल्ली के एक फ्लैट में छापा मारा, तो अन्ना रेड्डी आनलाइन सट्टे का गैंग पकड़ में आ गया।

दिल्ली से इस गैंग के पांच और रायपुर में पकड़े गए एक को मिलाकर अब तक कुल छह सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। इनके दो दर्जन से ज्यादा खाते मिले हैं, जिनमें करोड़ों का आनलाइन ट्रांजेक्शन है।इन खातों को सीज करने के लिए बैंकों को चिट्ठी लिख दी गई है। पहली बार सट्टे में नेपाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महादेव बुक में दुबई कनेक्शन निकल चुका है।

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल और डीएसपी क्राइम संजय सिंह ने शुक्रवार को इन सटोरियों को मीडिया के सामने पेश किया और अन्ना रेड्डी आनलाइन पैनल आर-555 की पूरी कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली के छापे में एमपी के नरसिंहपुर के रोहित क्षेतीजा, यूपी में बलिया के रविशंकर गोंड, नेपाल के जीवनारायण पांडेय और इस्सोरी प्रसार पांडेय के अलावा छत्तीसगढ़ में सहसपुर लोहारा के शुभम निषाद को भी पकड़ा गया है।

यह पूरा गेम डीडीनगर से अनिल आहूजा की गिरफ्तारी के बाद खुला। उससे पूछताछ तथा अन्य इनपुट के आधार पर डीडीनगर पुलिस तथा क्राइम ब्रांच ने रायपुर से दिल्ली तक जाल फैलाया। तब पता चला कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट एक फ्लैट में अन्ना रेड्डी सट्टा चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हफ्ते की निगरानी के बाद वहां छापा मारकर पांच युवकों को सट्टा खेलाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Related post

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों…

Spread the loveई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा…
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान…

Spread the love आरंग विधानसभा के विकास को मिली नई गति, 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त,…

Spread the loveरायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी कैंप ध्वस्त कर हथियार, विस्फोटक…