• 24/05/2024

शराब के शौकीन हो जाएं सावधान! शराब दुकानों में हो रहा ऐसा काम… सुनकर उड़ जाएंगे होश

शराब के शौकीन हो जाएं सावधान! शराब दुकानों में हो रहा ऐसा काम… सुनकर उड़ जाएंगे होश
Spread the love

अगर आप शराब के शौकीन है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि वाड्रफनगर में सरकारी शराब दुकान में मिलावट का मामला सामने आया है, जिसके बाद दुकान में तैनात दो सेल्समैन और एक सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है और दोनों सेल्समैन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, वाड्रफनगर में संचालित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सरगुजा से आबकारी उड़नदस्ते की टीम ने दुकान में छापेमार कार्रवाई की। मौके से 5 बोतल अंग्रेजी की शराब में पानी मिला हुआ पाया गया, जिसके बाद आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकान में तैनात दो सेल्समैन को बर्खास्त करते हुए दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया है और सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

बता दें कि इसके पहले भी वाड्रफनगर में संचालित शराब दुकान में मिलावट का मामला सामने आया था, लेकिन सवाल यही पैदा होता है कि जब शराब में पानी वहाँ पर तैनात कर्मचारी ही मिला रहे है तो बोतलों पर लगने वाला होलोग्राम आखिर कहां से मिलता है और जिले का आबकारी विभाग आखिर सुस्त क्यो बैठा रहता है।

Related post

चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी: समीरा और नितिन ने मुख्यमंत्री को थैंक यू कार्ड देकर जताया आभार

चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी: समीरा और नितिन…

Spread the love00 सुशासन तिहार में भावुक पल : मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों और अभिभावकों की आंखों में छलकी खुशी 00…
मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया नजर का चश्मा

मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया…

Spread the love00 सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और बच्चों के भविष्य का सहारा

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और बच्चों…

Spread the love मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के समाधान शिविर में हुए शामिल  बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में हितग्राहियों से की आत्मीय बातचीत…