• 26/05/2024

दो SAF जवानों की रहस्यमई मौत; दोनों ने पी रखी थी शराब, पुलिस जांच में जुटी

दो SAF जवानों की रहस्यमई मौत; दोनों ने पी रखी थी शराब, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शराब पीने के बाद राज्य पुलिस के विशेष सशस्त्र बल SAF के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि एसएएफ की आठवीं बटालियन के दानीराम उइके और प्रेमलाल काकोड़िया ने शनिवार रात शराब पी थी।

गोल्हानी ने बताया कि दोनों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उइके की तुरंत मौत हो गई और काकोडिया ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोतवाली TI उमेश गोल्हानी के मुताबिक, मामला सस्पेक्टेड पॉइजनिंग का है। ऐसा पता लगा है कि दोनों साथ में शराब पीते थे।बाइक की डिक्की से 2 केन, 2 स्टील के गिलास मिले। गिलास में सलफास जैसी बू आ रही थी।

छिंदवाड़ा शहर में धनीराम अपने बेटे के साथ रहते थे। सुबह जैसे ही परिवार से बात की तो पता लगा कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे धनीराम को विवांता लेकर पहुंचे थे।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात 2 बजे वे बॉडी को मंडला ले गए। उन्हें वापस बुलाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…