• 26/05/2024

पैसा डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी!

पैसा डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी!
Spread the love

सक्ती में एक युवक से 5 लाख की ठगी करने वाले शातिर सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ठगने का भी काम करता था। अब तक उसने 50 से ज्यादा लोगों को सट्टा में पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे करोड़ों की ठगी कर चुका है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया निवासी आरोपी शिवनंदन महंत पैसों को डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। उसने एक व्यक्ति को सट्टे के खेल में पैसे लगाने पर पैसा डबल करने का झांसा दिया और उससे 5 लाख ऐंठ लिए। जब उसे पैसे डूबने का एहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगने के लिए फोन लगाया लेकिन शिवनंद महंत का फोन बंद था। जब मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी अजय सिंधी की तलाश कर रही है।

ऐसे करता था ठगी

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि, घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा और अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है। वह व्हाट्सएप्प नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में पैसा लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनों के नंबर बताने के नाम पर पैसे बढ़ाने का झांसा देता था। वह इतना शातिर है कि, लोग आसानी से उसके जाल में फंस जाते थे। उसने बताया कि, अपने दोस्त अजय सिंधी के साथ मिलकर उसने अब तक 50 से ज्यादा लोगों से करोंड़ों की ठगी कर चुका है।

Related post

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, इस जिले में तहसीलदारों का हुआ तबादला

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तहसीलदारों का फेरबदल किया गया है। इसका आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। तबादला…
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश रायपुर। राज्य शासन के…
आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव

आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु…

Spread the loveफर्जी जाति प्रमाण-पत्रों की जांच प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय…