• 27/05/2024

किसी की बलि दो.. कान में आती थी आवाज, पहले मुर्गा फिर 4 साल के बेटे का काट दिया गला

किसी की बलि दो.. कान में आती थी आवाज, पहले मुर्गा फिर 4 साल के बेटे का काट दिया गला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने 4 साल के बेटे की गला काटकर उसकी बलि दे दी। बेटे की बलि चढ़ाने से पहले उसने मुर्गे का भी गला रेता था। आरोपी मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानि रात की है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह में रहने वाले 26 वर्षीय कमलेश नगेशिया शनिवार से ही अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। उसने घर के सदस्यों को बताया कि उसके कान में आवाजें आ रही है, उसे कहा जा रहा है कि उसे किसी की बलि चढ़ानी है।

उसकी बातों पर परिवार के किसी भी सदस्य ने ध्यान नहीं दिया। रात में सब सोने चले गए। उसकी पत्नी भी अपने दोनों बेटों को लेकर सोने चली गई। रात में वह उठा और घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया। बाद में उसने अपने बड़े बेटे अविनाश को भी आंगन में ले गया और उसका भी गला रेत कर हत्या कर दी।

पत्नी की जब नींद खुली तो बच्चे के वहां मौजूद नहीं होने पर वह उसे देखने के लिए बाहर निकली। बाहर उसने पति कमलेश से बेटे अविनाश के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसने उसका गला काटकर बलि चढ़ा दिया है। जिसके बाद उसकी पत्नी ने परिवार के बाकी सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे पहले उसने अपनी मां की भी हत्या की कोशिश की थी। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे रोक लिया था। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

Related post

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…
Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल…
संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…