• 27/05/2024

पिता बना काल! बेटे की जमकर की पिटाई.. पेड़ से उल्टा लटकाया..

पिता बना काल! बेटे की जमकर की पिटाई.. पेड़ से उल्टा लटकाया..
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के पर्रि गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां गांव में एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने दूसरे बेटे की पहले जमकर पिटाई की और फिर उसे घर के पास ही एक पेड़ पर उल्टा लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में नशे में किसी विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बेटा शराब पीकर घर आया करता था और अक्सर गाली गलौज किया करता था जिससे परेशान होकर पिता और बड़े भाई ने उसे जमकर पीटा और पेड़ से उल्टा लटका दिया। रात भर पेड़ से लटके रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

लांकि अभी विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।आरोपी पिता-पुत्र से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे ये स्पष्ट होगा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्य की क्यों हत्या की।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…