• 27/05/2024

पेट्रोल पंप मैनेजर से 14 लाख की लूट, इलाके में नाकेबंदी

पेट्रोल पंप मैनेजर से 14 लाख की लूट, इलाके में नाकेबंदी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने नेशनल हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप में मैनेजर से 14 लाख रुपये लूट लिए। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नेशनल हाइवे के आसपास नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।

मामला चिचोला के पास का है। घोरतलाव स्थित मारुति फ्यूल का मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए राजनांदगांव के लिए निकाला था। तकरीबन 10ः30 बजे के आसपास जैसे ही वह चिचोला से 5 किलोमीटर दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच बायो डीजल पंप पर पहुंचा, वैसे ही ब्रेजा कार में पीछा कर रहे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने उनके पास 14 लाख रुपयों से भरा बैग भी लूट लिया। मैनेजर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नेशनल हाइवे और उसके आसपास के सभी रास्तों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…
Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल…
संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…