• 27/05/2024

गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप! राज्यों में जारी किया गया हीट वेव अलर्ट; जानिए? क्या है वेट बल्ब टेंपरेचर

गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप! राज्यों में जारी किया गया हीट वेव अलर्ट; जानिए? क्या है वेट बल्ब टेंपरेचर
Spread the love

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग IMD ने सोमवार को उत्तर भारत के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 28 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी।इसके अलावा मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़ में हीटवेव के येलो अलर्ट भी जारी किया है।वहीं, भीषण गर्मी के कारण मॉइस्चर लेवल भी गड़बड़ हो गया।इसके चलते वेट-बल्ब टेंपरेचर की स्थिति बन रही है। बता दें कि वेट-बल्ब टेंपरेचर लोगों के लिए काफी खतरनाक होता है।

क्या होता है वेट-बल्ब टेंपरेचर?

वेट-बल्ब टेंपरेचर तपमान के साथ कई अन्य चीजों, जैसे- आर्द्रता से जुड़ा होता है। गर्मी और मॉइस्चर के संयोजन से बनता है।वेट-बल्ब टेंपरेचर की स्थिति लोगों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होती है।इसमें तापमान बढ़ने के साथ-साथ हाई मॉइस्चर भी होता है। इसके चलते गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती है।

हार्ट और किडनी के फेल

माना जाता इससे ऊपर का टेंपरेचर मानव शरीर मेंटेन नहीं कर सकता।इसके चलते हार्ट और किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। वेट-बल्ब टेंपरेचर शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने लगता है।इससे बॉडी गर्म बहुत ज्यादा गर्म होने लगती है।

वेट बल्ब थर्मामीटर से मापा जाता है तापमान?

जब तापमान 50 डिग्री से ज्यादा बढ़ जाता है।तब टेंपरेचर मापने के लिए वेब बल्ब थर्मामीटर का काम लिया जाता है। इस स्थिति में सामान्य थर्मामीटर काम नहीं करता।

गर्मी से कैसे बचें?

र्मी से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं।तेज धूप में निकलने से पहले 1 गिलास पानी पीकर निकलें।इसके अलावा खुद को कवर करके रखें। गर्मी से बचने के लिए घर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाकर रखें और उसका सेवन करें। भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें और उन्हें घर से बाहर न निकलने दें।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…