• 29/05/2024

काम से घर लौट रही महिला को दरिंदों ने बनाया अपना शिकार! अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी..

काम से घर लौट रही महिला को दरिंदों ने बनाया अपना शिकार! अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी..
Spread the love

बिहार के मधुबनी इलाके में पांच लोगों ने एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पांचों दरिंदों ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।  5 दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत कर थाने में आवेदन दिया है।

घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।जहां पांचों दरिंदों ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी   5 दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत कर थाने में आवेदन दिया है।

पीड़ित महिला एक रेस्ट हाउस में रसोइया का काम करती है। घटना के दिन जब वह रसोई का काम करने के बाद अपने घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। वहीं पहले से तीन युवक एक आम के बगीचे में बैठे हुए थे।जहां सभी ने उस महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और चुप रहने की धमकी दी।आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को बताया या पुलिस के पास गई तो वीडियो को वायरल कर देंगे। जिस वजह से वह चुप थी लेकिन इसी बीच आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया है।जिस वजह से मुझे पुलिस के पास जाना पड़ा।वीडियो के आधार पर गैंगरेप की बात सामने आई है।

महिला के आवेदन पर पुलिस पूछताछ कर रही है।फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की उम्र करीब 19 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है।पुलिस ने आवेदन प्राप्त करते ही प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें एक नामजद आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इधर महिला को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related post

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति…

Spread the love रामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय –  राजेश…
छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सहप्रभारी

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी…

Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…