• 29/05/2024

अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ी, अब चोरी सहित इस मामले में भी FIR

अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ी, अब चोरी सहित इस मामले में भी FIR
Spread the love

रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब रायपुर पुलिस ने अनवर ढेबर और उनके तीन साथियों के खिलाफ चोरी और तोड़फोड़ का मामला पंजीबद्ध किया है। मुंबई के रहने वाले इरफान मेघजी नाम के एक युवक ने रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

इरफान की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर, सोहेल, पापा और निखिल खत्री के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि वह साल 2018 में मुंबई से रायपुर आया और यहां अनवर ढेबर के ढेबर बिल्डिकॉन में काम कर रहा था। यहां लोटस टावर में वह अपने परिवार के साथ रहता था। साल 2023 में वह वापस मुंबई चला गया। लेकिन फ्लैट में उसका सामान मौजूद था। इरफान का आरोप है कि आरोपियों ने उसके फ्लैट का ताला तोड़कर घर में घुसकर गहने, 18 से 20 हजार नगदी और दस्तावेज चोरी कर ले गए।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ के 6 हजार करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में रायपुर के केन्द्रीय जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अलावा एसीबी-ईओडब्ल्यू ने भी अनवर ढेबर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। अनवर ढेबर को ईडी ने शराब घोटाले का किंगपिन बताया था।

जानकारी के मुताबिक अनवर ढेबर और शराब कारोबारी से ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को रायपुर जेल में लंबी पूछताछ की। शराब घोटाले के दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट से अनुमति ली थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों से तकरीबन पांच घंटे तक लंबी पूछताछ चली।

Related post

छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी :…

Spread the loveमॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच महत्वपूर्ण समझौता बेहतर हवाई…
छग की भाजपा प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

छग की भाजपा प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति…

Spread the love रामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय –  राजेश…