• 29/05/2024

बृजभूषण के बेटे और BJP उम्मीदवार के काफिले ने 4 को रौंदा, दो की मौत

बृजभूषण के बेटे और BJP उम्मीदवार के काफिले ने 4 को रौंदा, दो की मौत
Spread the love

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और केसरगंज लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है। घटना से गुस्साए लोगों ने दुर्घटना में मारे गए युवकों का शव रख कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है। करणभूषण अपने काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे। इसी दौरान छतईपूरवा के पास उनके काफिले में मौजूद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिसकी वजह से 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि फॉर्च्यूनर के सामने के हिस्सा का परखच्चे उड़ गया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर सवार सभी लोग मौके से भाग खड़े हुए। घटना की वजह से पूरे इलाके में तनाव है। लोगों ने मृतकों के शव को बीच में रखकर सड़क में चक्का जाम किया। वहीं हादसे के बाद हालात को देखते हुए पुलिस आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Related post

CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टूटेजा को झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज!

CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल…

Spread the love बिलासपुर। DMF की राशि से कराए गए कार्यों में कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व IAS…
Big News : अब चिप्स-बिस्कुट के पैकेट पर लगेगा चेतावनी लेबल, ग्राहकों को खाद्य पदार्थों की मिलेगी पूरी जानकारी!

Big News : अब चिप्स-बिस्कुट के पैकेट पर लगेगा…

Spread the loveनई दिल्ली। चिप्स, बिस्कुट, नमकीन और दूसरे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट…
CG Political : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित रखा गया!

CG Political : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन…

Spread the loveबिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर…