• 31/05/2024

अस्पताल अंधेरगर्दी का शिकार, मरीजों का हाल बेहाल.. गेट पर रात काट रहे मरीज और परिजन

अस्पताल अंधेरगर्दी का शिकार, मरीजों का हाल बेहाल.. गेट पर रात काट रहे मरीज और परिजन
Spread the love

कोरिया जिले से प्रदेश को स्वास्थ्य मंत्री मिल गए है, लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के इलाके में ही अस्पताल बीमार चल रहे है। चाहे बैकुंठपुर जिला अस्पताल में काकरोज से मरीज परेशान है। सोनहत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात को मौत के बाद शव वाहन नसीब न होने के कारण बाइक में ले जाया जा रहा है तो अब स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का अस्पताल अंधेरगर्दी का शिकार हो चला है।

नए जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल अंधेरे में संचालित हो रहा है। यहां अंधेरगर्दी का आलम यह है कि मरीजों और उनके परिजनों के अस्पताल में रात में लाइट न होने से रात अस्पताल के गेट के सामने काटनी पड़ रही है।

सोशल मीडिया में मरीजों और उनके परिजनों का अस्पताल के गेट के सामने रात काटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा नही है कि जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है, लेकिन जनरेटर में डीजल न होने से जनरेटर भी काम नहीं कर रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के गृह जिले से अस्पतालों में ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद तो यही कहा जा रहा है कि जब स्वास्थ्य मंत्री के इलाके के अस्पताल अंधेरगर्दी का शिकार है तो प्रदेश के अन्य अस्पतालों के क्या हाल होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…