• 31/05/2024

गर्मी का ‘प्रचंड तांडव’, देशभर 270 से ज्यादा मौतें

गर्मी का ‘प्रचंड तांडव’, देशभर 270 से ज्यादा मौतें
Spread the love

देश भर में भीषण गर्मी और प्रचंड लू अपना कहर बरपा रहा है। जिसकी वजह से देश में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अकेले उत्तर प्रदेश में 162 लोगों की जान चली गई। वहीं बिहार में 65, ओडिशा में 41 और झारखंड में 11 लोगों की कल मौत हुई।

यूपी के पूर्वांचल में कल देर रात तक 80 लोग मारे गए। अकेले वाराणसी में ही 34 लोगों की मौत हुई। वहीं आजमगढ़ में 16, मिर्जापुर में 10, गाजीपुर में 9, जौनपुर में 4, चंदौली में 3, बलिया और भदोही में 2-2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मध्य यूपी और बुंदेलखंड में 41 लोगों की मौत हुई। महोबा में 14, चित्रकूट में 6, बांदा-हमीरपुर में 4-4, झांसी-उरई में 1-1 की जान चले गई। इसके साथ ही कानपुर में हीट स्ट्रोक से 5, फतेहपुर में 4 और उन्नाव में 2 लोगों की मौत हुई। प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में 6 और कौशाम्बी में 1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3 लोगों ने जान गंवा दी। लखनऊ में 9 लोग मारे गए।

इसे भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना छिपाकर ला रही थी एयरहोस्टेस, गोल्ड का ‘शेप’ देख अफसर भी रह गए हैरान 

बिहार के भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने 65 लोगों की जान ले ली। अकेले औरंगाबाद में 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा रोहतास में 7, कैमूर में 5, बेगूसराय, बरबीघा और सारण में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।

ओडिशा में भी गर्मी का कहर जारी है। यहां 41 लोगों की मौत हुई। सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बलांगीर में 6 और अन्य स्थानों में 3 लोगों की मौत हुई। वहीं 30 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: ‘रेंट पर मिलेगी गर्लफ्रेंड’: हाथ पकड़ने से लेकर… सबके दाम तय, राजधानी की लड़की ने डाली रेट लिस्ट, जानें प्राइस 

झारखंड में भी पड़ रही भीषण गर्मी और लू से 11 की मौत होो गई। कोल्हान में 5, पलामू में 5 और गिरिडीह में 1 व्यक्ति के दम तोड़ने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: CG custom milling scam: ईडी की पांच जगहों पर बड़ी छापेमारी

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…