• 31/05/2024

Black Friday: चुनाव ड्यूटी में लगे 7 जवान सहित 13 कर्मचारियों की मौत, मचा हड़कंप

Black Friday: चुनाव ड्यूटी में लगे 7 जवान सहित 13 कर्मचारियों की मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात 13 कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में 7 होमगार्ड्स के जवान भी शामिल हैं। शुक्रवार को तेज बुखार और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा 20 और लोगों की आज मौत हुई। किसी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है पड़ रही भीषण गर्मी और लू की वजह से सबकी जान गई।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में तेजी से बढ़ रहे ‘EYE STROKE ‘के मामले! जानिए लू के दौरान कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल 

मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल ने मीडिया को बताया कि मृतकों में 7 होमगार्ड जवान, 3 सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा 

हालांकि जिला प्रशासन से मौत का अलग आंकड़ा सामने आया है। मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी और लू की वजह से चुनावी ड्यूटी में आए 6 होमगार्ड, 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबन्दी अधिकारी, 1 स्वाथ्य विभाग के बाबू की मौत हुई है। इसके अलावा 15 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। इन होमगार्ड्स के जवानों की कल होने वाले चुनाव को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी।

जानकारी मिलते ही डीआईजी आरके सिंह और मंडल आयुक्त मुत्थुकमार स्वामी मौके पर पहुंचे। मंडल आयुक्त ने बताया कि अब तक 7 जवानों की मौत हुई है। पोलिंग पार्टी रवाना करते समय ये सभी कर्मचारी बेहोश हो गए थे। कुल 23 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2 की हालत गंभीर है। साथ ही 5 कर्मचारियों को इलाज के लिए बीएचयू हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना छिपाकर ला रही थी एयरहोस्टेस, गोल्ड का ‘शेप’ देख अफसर भी रह गए हैरान 

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…