• 31/05/2024

गर्मी में तेजी से बढ़ रहे ‘EYE STROKE ‘के मामले! जानिए लू के दौरान कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

गर्मी में तेजी से बढ़ रहे ‘EYE STROKE ‘के मामले! जानिए लू के दौरान कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल
Spread the love

गर्मी की वजह से डीहाईड्रेशन होता है। जो आपकी आंखों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। साथ ही सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से आई स्ट्रोक पड़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है।पिछले दो हफ्तों से दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इसके चलते हीटस्ट्रोक के केस सामने आने लगे हैं। इस बीच भीषण गर्मी ने स्वास्थ्य संबंधी कई चिंताओं को जन्म दिया है। इनमें आई स्ट्रोक भी शामिल है।

दरअसल, सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से आई स्ट्रोक पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। पेन मेडिसिन के अनुसार ऑप्टिक नर्व के फ्रंट पार्ट में स्थित टिश्यूज में ब्लड फ्लो की कमी से आई स्ट्रोक हो सकता है। इसे एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी भी कहा जाता है। यह काफी घातक होता है।

जानकारी के मुताबिक जब ब्लड वेसल ऑप्टिक नर्व से निकलकर रेटिना पर पहुंचती हैं, तो ब्लॉकेज होने लगता है। इससे आई स्ट्रोक हो सकता है और इसमें आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : शमशान घाट पर शवों का तांता, भीषण गर्मी के बाद मौत के आंकड़ों में तीन गुना बढ़ोतरी

आंखों पर गर्मी का प्रभाव

गर्मी की लहरों की वजह से डीहाईड्रेशन होता, जो आपकी आंखों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। गर्मी के कारण आंखें सूखी हो जाती हैं और उनमें जलन होने लगती है। ऐसे में अगर कोई शख्स हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में ज़्यादा समय तक रहता है, तो इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा, इससे मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।यह हाई टेंपरेचर एलर्जी को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में बार-बार आंखों को रगड़ने से संक्रमण हो सकता है या और अधिक जलन हो सकती है।

आई स्ट्रोक के लक्षण

आई स्ट्रोक के कई लक्षण है। इनमें आंखों में सूखापन, लगातार जलन, धुंधला दिखाई देना, सूजन, एक आंख में अचानक दृष्टि हानि और लाइट सेंसिटिविटी शामिल हैं।अगर आपको इनमें से आपको कोई लक्षण दिखाई देता हो तो तुरंत से डॉक्टर से मिलें।

आंखों को कैसे सुरक्षित रखें

अपनी आंखों को हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें।वहीं, हीटवेव से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें। हर दिन कम से कम आठ गिलास पानी पिएं और अगर आप गर्मी में ज्यादा समय बिताते हैं तो ज्यादा पानी पिएं।

इसके अलावा आप UV-ब्लॉकिंग कॉन्टैक्ट लेंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।यह आपको UV किरणों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी और ई और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। हर बार धूप में बाहर निकलते समय टोपी पहनें।इससे आंखों पर सीधी धूप नहीं पड़ती।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…