• 01/06/2024

यात्री बस में लगी भीषण आग; 35 यात्री थे सवार.. लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

यात्री बस में लगी भीषण आग; 35 यात्री थे सवार.. लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Spread the love

शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे अभनपुर के पास एक यात्री बस में आग लग गई। इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।जो जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रहे थे। तभी अचानक अभनपुर के मोहन ढाबा के पास आग लग गई।

महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में भीषण आग

अभनपुर थाना क्षेत्र से लगभग 3 किलोमीटर दूर मोहन ढाबा के पास महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में आग लग गई। आग फैलने से पहले ही तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। उनका सामान भी बस से उतारा गया। इस घटना में कोई भी यात्री घायल या फिर हताहत नहीं हुआ है।

एसी का पाइप फटने और रेडिएटर गर्म होने से आग की आशंका

बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि कुरूद के आसपास रेडिएटर बार बार गर्म होने के कारण उसे ठंडा करने के लिए पानी डाला गया था। लेकिन रेडिएटर ठंडा नहीं हो पाया। इसके साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि बस में लगे एसी का पाइप फटने की वजह से भी आग लगी होगी लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज 21 जिलों में जारी हुआ ‘हीट वेव अलर्ट’

घटना की सूचना मिलने पर अभनपुर की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई।इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…