• 01/06/2024

सलमान खान को AK-47 और M-16 की गोलियों से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार, ये थी पूरी योजना

सलमान खान को AK-47 और M-16 की गोलियों से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार, ये थी पूरी योजना
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की एक और साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारों लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य थे और उन्होंने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की बड़ी योदना बनाई थी। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की योजना थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को एक टिप मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने की एक बड़ी प्लानिंग बनाई है। इसके लिए वह कनाडा में रह रहे अपने भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से AK-47, M-16 और AK-92 जैसे अत्याधुनिक हथियार का सौदा कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश सलमान खान की गाड़ी को रोककर या फार्महाउस में उन पर हमला करने की योजना बनाए थे।

जिन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम धनंजय सिंह, गौरव भाटीया, वस्पी खान और झिशान खान है। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 115, 120(B) और 506(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने एफआईआर में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, संपत नेहरा, अजय कश्यप उर्फ धनंजय तपेसिंह, रॉकी शूटर, सूखा शूटर, सतीश कुमार, संदीप बिश्नोई उर्फ गौरव भाटिया, रोहित गोधरा, वसीम चीना, डोगर, सिंतु कुमार, विशाल कुमार, संदीप सिंह, रियाज उर्फ चंदू, कमलेश शाह समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बांद्रा स्थित सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में आवास के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। मामले में पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…