• 01/06/2024

पति की नौकरी पाने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी और भाई संग मिलकर दी मौत की सुपारी…

पति की नौकरी पाने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी और भाई संग मिलकर दी मौत की सुपारी…
Spread the love

कोटा में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारी पति की सुपारी देकर हत्या कराई। इसका खुलासा शनिवार को वारदात के 48 घंटे बाद ही कोटा पुलिस ने कर दिया।जिसमें सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि 2 दिन पहले देर रात कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में रेलवे कर्मचारी शंभू नाथ की घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो सनसनीखेज मामला सामने आया। जिसमें मृतक की पत्नी मंजू और साला मनीष हत्या की वारदात के मुख्य आरोपी निकले।

मामले की जांच कर रहे कोटा शहर एसपी अमृता दुहन ने बताया कि मृतक शंभू नाथ की पत्नी का भाई मनीष इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड था। वह अपने जीजा के घर ही रहता था। बहन के साथ मिलकर उसने जीजा की हत्या की साजिश रचीं थी।इसके लिए उसने उद्योग नगर क्षेत्र के डीसीएम के तीन बदमाशों को जीजा को मारने की सुपारी भी दी था।वही पुलिस ने इन तीनों बदमाशों मोनू ,फरदीन को गिरफ्तार कर लिया है।वही वारदात में शामिल एक अन्य नाबालिग को डिटेन किया है।

इसे भी पढ़ें: यात्री बस में लगी भीषण आग; 35 यात्री थे सवार.. लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

इस वारदात को अंजाम देने से पहले मृतक के साले मनीष ने अपने जीजा की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी भी दी था। इसके लिए मनीष ने बाकायदा वारदात से दो दिन पहले अपराधियों को अपना दोस्त बात कर घर भी बुलाकर जीजा से मिलवाया था।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से भी अवैध संबंध थे।इसके साथ ही दोनों ने अपराधियों को वारदात से पहले 7 हजार एडवांस भी दिए थे और बाकी की रकम मृतक की पत्नी मंजू को रेलवे से मिलने के बाद देना तय हुआ था।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…