• 01/06/2024

सरकारी कर्मचारियों की मनमानी..नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, जिम्मेदार भी नहीं ले रहे कोई एक्शन

सरकारी कर्मचारियों की मनमानी..नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, जिम्मेदार भी नहीं ले रहे कोई एक्शन
Spread the love

कोरिया और एमसीबी जिले में पीएचई विभाग के कर्मचारी शासन के नियमों को नहीं मानते। इसलिए अपनी मूल पोस्टिंग वाली जगह को छोड़कर दूसरी जगह पर नौकरी कर रहे हैं।ये सारा मामला अफसरों के संज्ञान में भी है,लेकिन ऐसे किसी भी मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया।कर्मचारी अपना मूल स्थान छोड़कर कई वर्षों से दूसरी जगह पर जमे हुए हैं।

मूल पदस्थापना वाली जगह में नहीं काम कर रहे कर्मचारी 

आपको बता दें कि पीएचई विभाग के सहायक ग्रेड दो की मूल पदस्थापना एमसीबी जिले में है।लेकिन कर्मचारी कोरिया जिले के अंदर काम कर रहे हैं। ऐसे ही मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के एसडीओ को कोरिया जिले में और कोरिया जिले के एसडीओ से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में काम करवाया जा रहा है।इन सारी बातों की जानकारी विभाग के अफसरों को है,उनके पास सिर्फ गोलमोल जवाब के कुछ नहीं।

वहीं एसएस पैकरा ईई ने बताया कि एमसीबी जिला का सब डिवीजन कर्मचारी कोरिया जिला में काम करता है। वह मनेद्रगढ़ का भी काम करेगा और बैकुंठपुर का भी काम करेगा।ये बात कही गई थी।लेकिन बैकुंठपुर ईई उनसे काम ले रहे हैं। जब इस संबंध में कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह से बात की गई तो उन्होने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…