• 01/06/2024

‘पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं’, शहबाज सरकार का इस्लामाबाद हाईकोर्ट में बड़ा कबूलनामा

‘पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं’, शहबाज सरकार का इस्लामाबाद हाईकोर्ट में बड़ा कबूलनामा
Spread the love

पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने बड़ा कबूलनामा किया है। सरकार ने कोर्ट के सामने कहा कि कब्जे वाला कश्मीर (POK) पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है बल्कि यह विदेशी क्षेत्र है। हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है।

दरअसल पत्रकार और कवि अहमद फरहाद शाह बीते दो सप्ताह से लापता हैं, जिसे लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान पाकिस्तान सरकार ने कोर्ट में कहा कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है बल्कि यह एक विदेशी क्षेत्र है। इसलिए फरहद शाह को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। सरकारी वकील के जवाब से हैरान अदालत ने सवाल किया कि जब पीओके विदेशी क्षेत्र है तो पाक रेंजर्स वहां कैसे प्रवेश कर गए?

पाकिस्तान में नाराजगी

सरकारी वकील के इस बयान पर पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “सरकारी वकील का यह दावा पीओके की स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहा है। अगर आजाद कश्मीर हमारा नहीं, तो फिर वहां पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती कैसे हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान पीओके को बहुत नकारात्मक रूप से पेश कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद से एक कवि का अपहरण कर लिया। उन्होंने पीओके में उसे गिरफ्तार किया और इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पीओके को एक विदेशी क्षेत्र बताया। इसका मतलब है कि उनके पास पीओके में कब्जा करने वाली सेना का अधिकार है, लेकिन पाकिस्तानी अदालतों का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है।”

 

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग,…

Spread the loveदुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा…