• 02/06/2024

सनकी पति ने पत्नी की गला घोंट कर दी हत्या, 14 टुकड़ों में फेंका शव.. ऐसे खुला राज..

सनकी पति ने पत्नी की गला घोंट कर दी हत्या, 14 टुकड़ों में फेंका शव.. ऐसे खुला राज..
Spread the love

राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के 14 टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिए। कुछ टुकड़ों को उसने जला दिया तो कुछ को दफना दिया।युवती के गायब होने के बाद उसकी बहन ने उसकी गुमशुदगी निशातपुरा थाने में दर्ज की गई।

गुमशदगी दर्ज होने के बाद से आरोपी पति गायब हो गया था। उसके बाद से हो वह पुलिस के संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई है। तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र की एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि ”थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर रह रही सानिया खान की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज कराई गई थी। गुमशदगी दर्ज होने के बाद से ही उसका पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना गायब था। नदीम के गायब होने के बाद पुलिस को उस पर शक हो गया था।जब पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया, पर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी टूट गया गया। उसने पिछले शनिवार यानि 25 मई को पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया।

इस पूरे मामले में शरुआती पूछताछ ने सामने आया है कि सानिया नानी के घर परेवाखेड़ा में रहती थी।सानिया की शादी वहां रहने वाले नदीम से साल 2020 में हुई थी। नदीम ऑटो चलाने का काम करता है और शादी के वक्त दहेज में जरूरत के तमाम सामान दिए थे। इसके बाद भी नदीम ने शादी के 5 दिन बाद से ही बाइक की मांग करना शुरू कर दिया।वह आए दिन उसे घर से निकाल दिया करता था। नदीम पहले भी चरित्र संदेह के चलते कई बार सानिया के साथ मारपीट कर चुका है।इसके बाद नदीम ने सानिया को मिलने के लिए बुलाया और इस पूरी घटना को अंजाम दिया था।

Related post

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

Spread the loveमुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के…
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक…

Spread the love00 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 504 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां  00 19 विद्यार्थियों को…
श्री रानी सती मंदिर में 50वें भादों अमावस्या महोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुए राज्यपाल

श्री रानी सती मंदिर में 50वें भादों अमावस्या महोत्सव…

Spread the love00 राज्यपाल रमेन डेका ने सपरिवार पहुंचकर किया पूजन-अर्चन, लिया दादी जी का आशीर्वाद रायपुर। राजा तालाब स्थित श्री रानी…