• 02/06/2024

आंधी तूफान के बीच नदी में पलटी नाव, तीन मासूम बच्चों समेत सात श्रद्धालुओं की मौत

आंधी तूफान के बीच नदी में पलटी नाव, तीन मासूम बच्चों समेत सात श्रद्धालुओं की मौत
Spread the love

मध्य प्रदेश के श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में डूब गई. हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पहले आठ लोगों के मौत की सूचना थी बाद में प्रशासन ने बताया कि हादसे में सात लोगों की डूबने से मौत हुई है।

हादसा श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में हुआ है।सीप नदी में 11 लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे। बीच नदी में तेज आंधी के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। चार लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए हैं। यह सभी लोग नानावत और बीजरपुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त 11 लोग नाव में सवार थे। इनमें से सात लोगों के शव चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकले हैं। जबकि चार लोग तैर के बाहर निकल आये। वहीं इस हाथ से में दो मासूम बच्चे उनके माता-पिता की भी मौत हो गई।यह सभी लोग राजस्थान के चतुर्भुज मंदिर से वापस लौटकर नदी पार कर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।जहां सभी 11 लोग नाव में बैठे और वह नाव खुद चला रहे थे।

थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक तेज हवा का झोंका आया जिससे नाव डगमगा गई। यह देखकर सभी श्रद्धालु घबरा गए और नाव थोड़ी देर बाद नाव पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। जिनको तैरना आता था वह किसी तरह किनारे तक आ गए। जिनको तैरना नहीं आता था वह डूब गए और उनकी मौत हो गई।

Related post

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

Spread the loveमुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के…
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक…

Spread the love00 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 504 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां  00 19 विद्यार्थियों को…
श्री रानी सती मंदिर में 50वें भादों अमावस्या महोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुए राज्यपाल

श्री रानी सती मंदिर में 50वें भादों अमावस्या महोत्सव…

Spread the love00 राज्यपाल रमेन डेका ने सपरिवार पहुंचकर किया पूजन-अर्चन, लिया दादी जी का आशीर्वाद रायपुर। राजा तालाब स्थित श्री रानी…