• 02/06/2024

विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, इमरजेंसी का एलान कर सुरक्षित लैंडिंग.. जांच प्रकिया शुरू..

विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, इमरजेंसी का एलान कर सुरक्षित लैंडिंग.. जांच प्रकिया शुरू..
Spread the love

पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से रवाना हुई विस्तारा की एक उड़ान में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला है।इसमें बम होने की बात कही गई। इसके बाद मुंबई हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया।चालक दल ने सुबह 10:08 बजे एयर सिकनेस बैग पर धमकी भरे नोट के बारे में सूचना दी और 294 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर विमान सुबह 10:19 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

विस्तारा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया ‘हम पुष्टि करते हैं कि 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा उड़ान यूके 024 में हमारे कर्मचारियों द्वारा एक सुरक्षा चिंता देखी गई है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें: जंगल में वर्दीधारी नक्सली फरमा रहे थे आराम, पुलिस फोर्स में धर दबोचा जाने कैसे हुआ ऑपरेशन

प्रवक्ता ने कहा, ‘उड़ान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुकी है और हम सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैंगौरतलब है कि हाल के दिनों में बम रखे होने की धमकी के मामले बढ़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली से 177 यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी।वहीं, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने गहन जांच के बाद निर्धारित किया था कि यह अफवाह थी।

Related post

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित…

Spread the loveदुर्ग। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे…

Spread the loveशिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर…

Spread the loveBRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री ग्लोबल साउथ की आवाज…