• 13/09/2026

CG : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

CG : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
Spread the love

धमतरी।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीजा त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन को तीजा के मौके पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा शनिवार को अपनी बहन नीता सिंह को तीजा के लिए लेने मोखा गांव पहुंचे थे। दोनों बाइक से वापस बड़े गौरी लौट रहे थे। इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दामेश्वर और नीता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसे की वजह की भी जांच की जा रही है।

Related post

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveबारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से आरक्षक तक 27 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से…

Spread the loveरायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिले…
CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव में स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक SSB जवान ने खुद को…