• 02/06/2024

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और महापौर अपने खुद के पोलिंग बूथ से कांग्रेस को नहीं जीता सकेंगे – राजेन्द्र पाध्ये

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और महापौर अपने खुद के पोलिंग बूथ से कांग्रेस को नहीं जीता सकेंगे – राजेन्द्र पाध्ये
Spread the love

दुर्ग। लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले दुर्ग शहर के चुनाव संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने दुर्ग लोकसभा सीट से बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा से भाजपा को मिलने वाली विशाल जीत में दुर्ग शहर विधानसभा की जबरदस्त भूमिका रहेगी। दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा को जहां 5 लाख से अधिक वोटों से जीत मिलने वाली है वही दुर्ग शहर से 50 हजार से अधिक वोटो की लीड मिलेगी। दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की रणनीति इतनी मजबूत रही है कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और दुर्ग महापौर अपने-अपने पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं दिला सकेंगे। दुर्ग शहर में कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेताओं को अपने-अपने पोलिंग बूथ में भी जीत नसीब नहीं होगी, इन तीनों दिग्गज कांग्रेस नेताओं के पोलिंग बूथ में भी भाजपा शानदार अंतर से जीत दर्ज करेगी।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक के रूप में उन्हें चुनाव संचालन की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने बताया कि लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद महासमुंद), लोकसभा सह-प्रभारी राजीव अग्रवाल (रायपुर) के मार्गदर्शन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग शहर में गहरी प्लानिंग और सधी हुई रणनीति के साथ चुनाव प्रचार किया है। नामांकन के दौरान दुर्ग शहर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशाल जनसभा से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज हुआ, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दुर्ग शहर के चारों मंडलों में दो दिन रोड शो के माध्यम से जनता से संपर्क किया।

पाध्ये ने कहा कि विधायक गजेन्द्र यादव ने भीषण गर्मी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ 10 दिनों तक शहर में व्यापक जनसंपर्क करके चुनाव प्रचार किया साथ में शक्ति केंद्रों में जाकर लाभार्थियों के साथ चाय पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शहर के चुनिंदा नेताओं ने आखिरी 15 दिनों में 50 से भी ज्यादा नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू के निर्देशन में जमीनी कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन एवं पोलिंग बूथ स्तर पर चाय पे चर्चा कार्यक्रमों के माध्यम से छोटी-छोटी पॉकेट मीटिंग करके मतदाताओं को मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के बारे में बताते हुए नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए आव्हान किया। सभी भाजपा पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार के लिए विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने पूरी तत्परता से निर्वहन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर दुकानदारों और आमजनों के बीच में प्रचार अभियान चलाया, वही महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्रुप बनाकर घर-घर संपर्क करके महिलाओं को महतारी वंदन योजना का हवाला देते हुए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। विधानसभा के कॉल सेंटर में जिला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार और मंजू पांडेय के निर्देशन में जमीनी कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक लेने का कार्य एवं लाभार्थियों से फोन कॉलिंग के माध्यम से भाजपा को वोट देने की अपील की जाती रही।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजयुमो ने दुर्ग शहर में विशाल बाइक रैली निकालकर चुनाव में शानदार माहौल बनाकर नए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान का निवेदन किया। भिलाई खुर्सीपार में हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की आमसभा में दुर्ग शहर से एक हजार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बेमेतरा में हुई जनसभा में दुर्ग शहर से 5 हजार लोग शामिल हुए और इन सभाओं से लौट कर आए लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में भाजपा का जनाधार और ज्यादा बढ़ाया। भाजपा के पोलिंग बूथ अध्यक्षों ने अपने बूथ में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपने निजी कामों और व्यवसाय रोजगार तक को तिलांजलि देकर तन मन धन से काम किया है। भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत के साथ दुर्ग शहर में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया है, नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त एकजुटता दिखाई, जिसका सुपरिणाम 4 जून को दिखेगा। इन्हीं सब आधारों पर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विशाल अंतर से जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।

Related post

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब नगदी में नहीं खरीद पाएंगे शराब, ऐसे करना होगा पेमेंट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश…

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।…
CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के…

Spread the loveजगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र…
Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को…

Spread the loveरायपुर। Train Cancelled: उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ेगा।…