• 12/09/2026

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…
Spread the love

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव में 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी पर जादू-टोना करने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उईकापारा निवासी सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनके चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान मिले थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव में सुखराम सोढ़ी पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। इसी संदेह और नाराजगी के चलते आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो धनीराम भोगामी उर्फ मोटू, बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू और मंगतू सोढ़ी की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related post

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब नगदी में नहीं खरीद पाएंगे शराब, ऐसे करना होगा पेमेंट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश…

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।…
Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को…

Spread the loveरायपुर। Train Cancelled: उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ेगा।…
22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, प्रदेशभर में थम सकते हैं 12 हजार बसों के पहिए

22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, प्रदेशभर में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ ने 22…