• 03/06/2024

दो गुटों के बीच भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव.. वाहनों में तोड़फोड़.. आठ थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

दो गुटों के बीच भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव.. वाहनों में तोड़फोड़.. आठ थानों की पुलिस फोर्स पहुंची
Spread the love

जबलपुर में अचानक दो गुटों के बीच भड़की हिंसा सामने आई है जहां दो लड़कों के बीच कहासुनी के बाद 100-200 लोग आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते दोनों ही ओर से पथराव शुरू हो गया। इसकी वजह से सड़क पर खड़ी हुई कई गाड़ियां टूट गईं और यह पूरा इलाका असुरक्षित हो गया।

दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दो से तीन गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। चार घंटे तक चले उपद्रव में कुछ लोगों को चोट पहुंची है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 8 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, तब हालात पर काबू पाया जा सका।

इसे भी पढ़े: मातम में बदली खुशियां, बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी…13 जिंदिया हुई खत्म

सोमवार सुबह तक पुलिस बल तैनात रहा है। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे- हैडलाइट्स भी टूट गईं। ओमती थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस को बलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के ओमती इलाके में मामूली विवाद बड़े उपद्रव की वजह क्यों और कैसे बना, पुलिस इस विवाद की मूल वजह को खोज रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…