• 11/11/2026

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
Spread the love

00 कल आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं साझा करेंगी अपने अनुभव
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का 16वां एपिसोड गुरुवार, 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत सोलर दीदी है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव स्वयं साझा करेंगी।

दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी की भावना पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के अनुभवों और उनकी पहल को श्रोताओं तक पहुंचाने का मंच है। कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को किया जाता है। इस बार के एपिसोड में सोलर दीदियों पर केंद्रित बातचीत के जरिए श्रोता उनके अनुभव जान सकेंगे। एपिसोड का प्रसारण दोपहर 2 बजे हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में आकाशवाणी के राज्य के सभी केंद्रों से होगा। दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया और सरगुजिया में आकाशवाणी जगदलपुर एवं सरगुजा केंद्र से भी कार्यक्रम सुना जा सकेगा। रेडियो कार्यक्रम से संबंधित जिज्ञासा या प्रश्न पूछने के लिए श्रोता दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related post

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन,…

Spread the loveरायपुर :-  एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया…
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय…
मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव

मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति…

Spread the love00 मातर तिहार पर यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर। मातर तिहार के…