• 03/06/2024

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 हार्डकोर इनामी नक्सलियों सहित 12 गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 हार्डकोर इनामी नक्सलियों सहित 12 गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कि एक बालिका सहित तीन नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने छसबल कंपनी कमाण्डर की हत्या, जिओ टावर में आगजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत जांगला और कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने बेंचरम व बड़ेतुंगाली से 1 लाख के इनामी नक्सली बोटी माड़वी को गिरफ्तार किया है। बोटी माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। जवानों ने जनताना सरकार का उपाध्यक्ष बुदरू वाचम को भी गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही छसबल कंपनी कमांडर दरभा की हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य मुन्ना राम पोडियामी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने साल 2022 से सक्रिय मिलिशिया सदस्य बिज्जा, मिलिशिया सदस्य रामलू उरसा को भी पकड़ा है।

वही जवानों ने मिरतुर थाना क्षेत्र के केतुलनार व एडसमेटा के बीच नाला के पास 3 नक्सली और 3 नाबालिगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गंगालुर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य शांति पोटाम, गंगालुर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या रीना ओयाम को भी पकड़ा। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से शासन विरोधी नारे, बहिष्कार, जन विरोधी नारों व बंद के आव्हान के पाम्पलेट व बैनर बरामद किया गया।

Related post

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी आचार्य से सौजन्य मुलाकात

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म…

Spread the love00 चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक…
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…