• 03/06/2024

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 हार्डकोर इनामी नक्सलियों सहित 12 गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 हार्डकोर इनामी नक्सलियों सहित 12 गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कि एक बालिका सहित तीन नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने छसबल कंपनी कमाण्डर की हत्या, जिओ टावर में आगजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत जांगला और कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने बेंचरम व बड़ेतुंगाली से 1 लाख के इनामी नक्सली बोटी माड़वी को गिरफ्तार किया है। बोटी माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। जवानों ने जनताना सरकार का उपाध्यक्ष बुदरू वाचम को भी गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही छसबल कंपनी कमांडर दरभा की हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य मुन्ना राम पोडियामी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने साल 2022 से सक्रिय मिलिशिया सदस्य बिज्जा, मिलिशिया सदस्य रामलू उरसा को भी पकड़ा है।

वही जवानों ने मिरतुर थाना क्षेत्र के केतुलनार व एडसमेटा के बीच नाला के पास 3 नक्सली और 3 नाबालिगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गंगालुर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य शांति पोटाम, गंगालुर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या रीना ओयाम को भी पकड़ा। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से शासन विरोधी नारे, बहिष्कार, जन विरोधी नारों व बंद के आव्हान के पाम्पलेट व बैनर बरामद किया गया।

Related post

13 वर्षीय सुमाना कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

13 वर्षीय सुमाना कुंडू के अंग दान से दो…

Spread the love00 एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान रायपुर। साहस और मानवता की एक अनूठी…
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की बैठक…
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की…

Spread the love00 वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति…