• 04/06/2024

BJP का संदेशखाली का दांव पड़ा उलटा! बंगाल में दीदी ने किया खेला

BJP का संदेशखाली का दांव पड़ा उलटा! बंगाल में दीदी ने किया खेला
Spread the love

बीजेपी का संदेशखाली के रथ पर सवार होकर पश्चिम बंगाल को फतह करने के सपने को बड़ा झटका लगा है। बंगाल में दीदी एक बार फिर सूबे में बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 1 सीट पर कांग्रेस आगे है।

बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र का संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने पश्चिम बंगाल के साथ ही देश भर की राजनीति को गरमा दिया था। बीजेपी महिलाओं की अस्मिता को हथियार बनाते हुए संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को टिकट देकर बंगाल में बड़ा उलटफेर करने की रणनीति बनाई।

लेकिन चुनावों के बीच आए स्टिंग ऑपरेशन ने संदेशखाली के पूरे मामले को ही फर्जी बता दिया। संदेशखाली 2 ब्लॉक के बीजेपी ‘मंडल अध्यक्ष’ गंगाधर कयाल ने स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में स्वीकार किया था कि बलात्कार सहित विभिन्न आरोप योजना के अनुसार लगाए गए थे।

जिसके बाद ममता बनर्जी सहित पूरी टीएमसी बीजेपी पर हमलावर हो गई थी। आखिरकार संदेशखाली का बीजेपी का दांव पूरी तरह से उलटा पड़ गया।

 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…