• 04/06/2024

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगाई हैट्रिक, गढ़ बचाने में रही कामयाब

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगाई हैट्रिक, गढ़ बचाने में रही कामयाब
Spread the love

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट के चुनाव नतीजे अब स्पष्ट हैं। खास बात है कि दिल्ली में बीजेपी अपना गढ़ बचाने में सफल दिख रही है। मंगलवार को दिल्ली बीजेपी के लिए सब कुछ मंगलमय रहा। मंगलवार सुबह दिल्ली की सात अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई तो दक्षिणी दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीट पर शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सहीराम, तो वहीं चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी से बढ़त हासिल की। कुछ पल के लिए उन दोनों दलों के प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौर उठी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बीजेपी प्रत्याशियों के पाले में जब वोट गिरने लगे तब उनकी जीत का सिलसिला शुरू होता गया।

दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सीट पर बीजेपी लगातार बढ़त बनाए रखी और चुनाव नतीजे आने तक सब अच्छी खासी मार्जिन से चुनाव जीत पाए।उत्तर- पूर्वी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन कन्हैया कुमार का करिश्मा नहीं चल पाया। वह भारी मतों के अंतर से चुनाव हार गए।

Related post

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई…

Spread the love हनुमान अंश के ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद इसे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है.…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the love रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल अब धीमी होती नजर आ रही है। बीते दिनों की तुलना में बारिश…
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा…

Spread the loveरायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम…