• 04/06/2024

PM मोदी पिछड़ने के बाद चुनाव जीते, वाराणसी में लगाई जीत की हैट्रिक

PM मोदी पिछड़ने के बाद चुनाव जीते, वाराणसी में लगाई जीत की हैट्रिक
Spread the love

देश की सबसे हॉट सीट में शुमार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। मोदी ने डेढ़ लाख वोटों से कांग्रेस के अजय राय को हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने 4 लाख 60 हजार 457 वोट हासिल किए।

नरेन्द्र मोदी शुरूआती रुझानों में लगातार पीछे चल रहे थे। बाद में उन्होंने बढ़त बनाई। प्रधानमंत्री के पद पर 10 साल तक रहते हुए मोदी का इतने कम वोटों के अंतर से जीत को एनडीए गठबंधन के अंदर और पार्टी के भीतर भी कमतर आंका जा रहा है। साल 2019 में मोदी ने 4 लाख से ज्यादा के वोटों से चुनाव जीता था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अजय राय ने पीएम मोदी की जीत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कहा, “3 घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे। 1.5 लाख वोटों से जीतने में पसीने छूट गए। रायबरेली से राहुल गांधी 4 लाख वोटों से जीत रहे हैं। ये साबित करता है कि राहुल गांधी की हिन्दुस्तान में लोकप्रियता मोदी से बहुत ज्यादा है।”

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…