• 05/06/2024

सहस्त्रताल ट्रेक पर फंसे 18 ट्रेकर्स के लिए वायुसेना का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, 4 पर्वतारोहियों की मौत

सहस्त्रताल ट्रेक पर फंसे 18 ट्रेकर्स के लिए वायुसेना का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, 4 पर्वतारोहियों की मौत
Spread the love

उत्तरकाशी जिले में सहस्त्रताल ट्रेकिंग रूट पर फंसे 18 ट्रेकर्स की खोज और रेस्क्यू के लिए रेस्क्यू दल अलग-अलग दिशाओं से रवाना हो गए हैं।मंगलवार को सूचना मिली थी कि सहस्त्रताल के ट्रेकिंग रूट पर गये 22 सदस्यों वाला ट्रेकिंग दल खराब मौसम के कारण रास्ता भटक गया है।

खराब मौसम के कारण ट्रेकिंग दल के चार सदस्यों की मौत हो गई है।सहस्त्रताल की ट्रेकिंग पर गये बाईस सदस्यों वाले एक ट्रेकिंग दल के चार सदस्यों की खराब मौसम के कारण मृत्यु होने की सूचना मिली है। बाकी सदस्यों के इस उच्च हिमालयी ट्रेक रूट में फंसने की सूचना है।

प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही फंसे ट्रेकर्स को निकालने के लिए आज बुधवार सुबह टीम भेज दी हैं।फंसे ट्रेकर्स और मृतकों के शवों को निकालने के लिए वायु सेना के माध्यम से हेली रेस्क्यू अभियान संचालित करने के लिये भी अनुरोध किया था। वायुसेना ने आज लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायु सेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर अभियान में लगाये गए हैं।

Related post

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज की यात्रा रहेगी शुभ, जानें किसे सफर में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों…

Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8 अक्टूबर 2026 को कुछ राशियों के लिए धार्मिक और लंबी यात्रा के योग…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…