• 05/06/2024

स्विमिंग पूल में मर्डर, बच्चों के सामने पिता की गोली मारकर हत्या

स्विमिंग पूल में मर्डर, बच्चों के सामने पिता की गोली मारकर हत्या
Spread the love

मेरठ में मंगलवार रात लोहियानगर थाना क्षेत्र के भड़ाना स्विमिंग पूल में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लाइव मर्डर की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक युवक अरशद नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी बिलाल पर भी हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। जैदी फार्म निवासी अरशद 4 जून की शाम करीब 7:20 बजे अपने दो मासूम बेटे-बेटियों के साथ भड़ाना स्विमिंग पूल में नहाने गया था। वीडियो में दिख रहा है कि स्विमिंग पूल में अरशद का कुछ लोगों से विवाद हुआ। इसी बीच बिलाल नाम के युवक ने जेब से तमंचा निकाला और अरशद की कनपटी पर गोली मार दी। अरशद मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पिता को सामने पड़ा देख तीनों छोटे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

Related post

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज की यात्रा रहेगी शुभ, जानें किसे सफर में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों…

Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8 अक्टूबर 2026 को कुछ राशियों के लिए धार्मिक और लंबी यात्रा के योग…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…