• 05/06/2024

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की दर्दनाक मौत…12 गंभीर रूप से घायल

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की दर्दनाक मौत…12 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

मध्यप्रदेश में सड़क हहादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसे में बेवजह लोगों की मौत हो रही है। ऐसे ही भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर प्रदेश के अलग अलग जिले से लगातार सामने आ रही है। जहां हादसे की वजह से अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई है, तो वही 12 से अधिक घायल है। जिनका इलाज जारी है।

बता दें कि ये हादसा राजधानी भोपाल, राजगढ़, पन्ना में हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एक हादसा राजगढ़ में हुआ, जहां भोपाल से जयपुर की ओर जा रही बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से बस में सवार 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, तो वही इस हादसे में 1 की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया। जहां पर सभी का इलाज जारी है।

Related post

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में…

Spread the loveनई दिल्ली :- लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने…
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़…

Spread the loveप्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई…
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के दो डम्प बरामद; हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त!

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के दो डम्प बरामद;…

Spread the love बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता…