• 25/11/2026

E-Challan Online Payment: अब घर बैठे भरें ट्रैफिक चालान का जुर्माना, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं; मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट!

E-Challan Online Payment: अब घर बैठे भरें ट्रैफिक चालान का जुर्माना, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं; मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट!
Spread the love

E Challan Online Payment वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपकी गाड़ी का ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान कट गया है और आप जुर्माना भरने के लिए सरकारी दफ्तरों या पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-चालान के भुगतान की प्रक्रिया को पूरी तरह आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से गाड़ी पर लगे लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन ही जुर्माने की राशि जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, भुगतान पूरा होते ही आपको इसकी रसीद भी ऑनलाइन मिल जाएगी। वहीं परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को फर्जी मैसेज और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है।

घर बैठे ऐसे देखें ई-चालान

वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की जानकारी लेने और उसका जुर्माना भरने के लिए सरकारी दफ्तरों या थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से लंबित ई-चालान देखने, उसका ऑनलाइन भुगतान करने और तत्काल रसीद प्राप्त करने की डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाहन स्वामियों को भारत सरकार के अधिकृत ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर वाहन का विकल्प चुनने के बाद अपना पंजीयन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज कर “गेट डिटेल“ पर क्लिक करना होगा, जिससे वाहन के विरुद्ध जारी सभी लंबित चालानों का विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा।

ऐसे करें जुर्माने की राशि का भुगतान

लंबित चालानों की सूची सामने आने के बाद वाहन स्वामी जिस चालान का निपटारा करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स या “पे नाउ“ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके पश्चात नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड सहित अन्य सुरक्षित डिजिटल माध्यमों से आसानी से जुर्माने की राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

APK फाइल पर बिल्कुल न करें क्लिक

ऑनलाइन भुगतान की इस सहूलियत के साथ ही परिवहन विभाग ने सुकमा जिले के वाहन चालकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले संदेश, संदिग्ध लिंक या। APK फाइल पर बिल्कुल क्लिक न करें और न ही किसी अजनबी के कहने पर भुगतान करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

Related post

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े…

Spread the loveअभनपुर। खोरपा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के साथ गंभीर दुर्घटना हो गई। जानकारी…
Sukhdeo Bhagat Chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सुखदेव भगत, संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल

Sukhdeo Bhagat Chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सुखदेव…

Spread the love कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दो दिवसीय दौरे पर 26 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। दौरे के पहले…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के…

Spread the love33.24 लाख रूपए की लागत से निर्मित साइबर थाना भवन से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना में मिलेगी…