• 06/06/2024

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
Spread the love

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री वर्मा ने प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया।

गौरतलब है कि असम के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, गुवाहाटी में 25 से 30 मई 2024 तक म्यू थाई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।बता दें कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 04 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक एवं 03 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। म्यूथाई खेल को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक से मान्यता प्राप्त है तथा पेरिस ओलंपिक-2024 में डेमोंसट्रेशन के रुप में शामिल किया गया है। इस राष्ट्रीय चैपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 850 खिलाड़ी और अधिकारियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में राजकुमार, दिव्या अग्रवाल, तोषी पांडे और समिधा अग्रवाल का नाम शामिल है।इसी तरह कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में शुभांश मानिकपुरी, प्रवीण जायसवाल और अर्चित केशवानी शामिल है। इसके अलावा जय कुमार, आर्यन पटेल, भावजोत सिंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब, देवेंद्र नगर के 10 खिलाड़ियों ने कोच अमन यादव जी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया।

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…