• 08/06/2024

बेखौफ डकैतों ने टिंबर व्यापारी को बनाया निशाना, सोती रही पुलिस

बेखौफ डकैतों ने टिंबर व्यापारी को बनाया निशाना, सोती रही पुलिस
Spread the love

दुर्ग में एक बार फिर पुलिस सुस्त और डकैत चुस्त निकले। रसमड़ा में बेखौफ बदमाशों ने टिंबर व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 35 तोला सोना अपने साथ ले गए।नकाबपोश पांच से छह बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात टिंबर व्यवसायी के घर धावा बोल दिया।

नकाबपोश बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पूरे परिवार के लोगों के हाथ पांव बांध दिए।फिर बडे़ ही आराम से पूरी डकैती की वारदात को अंजाम दिया।डकैतों के घर में प्रवेश करने और निकलने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूर जांच शुरु कर दी है पर अभी तक उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगी है।घटना के बाद हरकत में आए पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे।

घरवालों से पूछताछ की सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई भी सुराग डकैतों का अबतक नहीं मिला पाया है।परिवार वालों ने बताया है कि डकैतों ने घर वालों के हाथ पैर बांध दिए।फिर बड़े ही आराम से घर की आलमारी को तोड़ दिया। आलमारी में घर के लोगों का जेवरात रखा था।करीब 35 तोले सोने के जेवरात डकैत अपने साथ ले गए।

आशंका जताई जा रही है कि घटना में किसी पेशवर गिरोह का हाथ हो सकता है। अक्सर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बदमाश इस तरह की घटनाएं सीमावर्ती इलाकों में आकर अंजाम देते हैं।पुलिस और सायबर सेल की टीम अब बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।

Related post

CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले शातिर चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया था निशाना

CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले…

Spread the loveदुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने…
CG-जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

CG-जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,…

Spread the loveराजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला…
रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…