• 08/11/2026

मां-बेटे की संदिग्ध मौत : एक की फर्स पर तो दूसरे की बिस्तर पर मिली लाश, 4 दिन से कमरे में बंद थे शव, बदबू आने पर खुला राज…

मां-बेटे की संदिग्ध मौत : एक की फर्स पर तो दूसरे की बिस्तर पर मिली लाश, 4 दिन से कमरे में बंद थे शव, बदबू आने पर खुला राज…
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किराए के मकान के अंदर मां-बेटे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। एक का शव फर्स और दूसरे की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।छोटा अशोक नगर स्थित मकान में 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के शव मिले हैं। दोनों पिछले करीब चार साल से यहां किराये पर रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। कमरे से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से बदबू आने की सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में दोनों के शव मिले।

पुलिस को कमरे के अंदर महिला का शव फर्श पर मिला, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं, उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। दोनों के पिछले कुछ दिनों से बाहर नहीं दिखने के बाद भी किसी को उनकी स्थिति की जानकारी नहीं थी।

घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल मां-बेटे की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related post

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल और तबादलों को लेकर हलचल तेज है। इसी…
ब्रेकिंग : धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

ब्रेकिंग : धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन,…

Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी…
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या…

Spread the loveAaj ka Panchang 8 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…