• 09/06/2024

मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों को आए फोन! देखिए नई सरकार में कौन-कौन? 

मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों को आए फोन! देखिए नई सरकार में कौन-कौन? 
Spread the love

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वालों में वह देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे राजनेता होंगे। नरेंद्र मोदी सुबह के समय राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वो वॉर मेमोरियल भी पहुंचे। इस बीच मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ताकि किसी भी तरह के व्यावधान से बचा जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, जीतन राम मांझी को फोन से बताया गया है कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी है। वहीं सहयोगी दलों के संभावित मंत्रियों को भी फोन किया गया है।

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है। टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर लिखा, ‘उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है। तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे।

इन सांसदों को आए फोन

राजनाथ सिंह- बीजेपी

नितिन गडकरी- बीजेपी

पीयूष गोयल- बीजेपी

ज्योतिरादित्य सिंधिया – बीजेपी

जयंत चौधरी -रालोद

अनुप्रिया पटेल – अपना दल (एस)

रामनाथ ठाकुर – जेडीयू

मोहन नायडू – टीडीपी

जीतनराम मांझी – हम

पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी- टीडीपी

एचडी कुमारास्वामी- जेडीएस

प्रताप राव जाधव- शिवसेना

जितेंद्र सिंह -बीजेपी

अन्नामलाई -बीजेपी

रक्षा खडसे -बीजेपी

मनोहर लाल खट्टर -बीजेपी

राव इंद्रजीत सिंह -बीजेपी

शिवराज सिंह चौहान- बीजेपी

प्रह्लाद जोशी -बीजेपी

सर्बानंद सोनोवाल- बीजेपी

अर्जुन राम मेघवाल -बीजेपी

जी किशव रेड्डी -बीजेपी

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…