• 10/06/2024

समुदाय विशेष के जंगी प्रदर्शन ने लिया भयानक रूप, दफ्तरों और कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

समुदाय विशेष के जंगी प्रदर्शन ने लिया भयानक रूप, दफ्तरों और कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में समुदाय विशेष का प्रदर्शन उग्र हो गया है। नाराज लोगों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई है। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

दरअसल गिरौधपुरी में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने के विरोध में समाज के हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गई।

सैंकड़ों गाडियों में लगाई आग

कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेटिंग के बाद भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक पाने में असफल रही। इसका खामियाजा कलेक्ट्रेट परिसर में आए लोगों को अपनी गाड़ियों का नुकसान कर उठाना पड़ा। समाज विशेष के लोगों पर आरोप है कि उन लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, सैंकड़ों मणिपुरी लोगों ने राज्य से किया पलायन

पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

मौके पर भारी पुलिस की बल की तैनाती कर दी गई है।भीड़ को समझाने की भी कोशिश की जा रही है।वहीं गाड़ियों में लगी आग को भी बुझाने की कोशिशें जारी है। आग की वजह से इलाके में अफरा तफरी का भी माहौल है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…