• 10/06/2024

बेटे का अंतिम संस्कार कर गम मना रहा था परिवार, 13वीं पर वो लौट आया, हक्के-बक्के हुए लोग

बेटे का अंतिम संस्कार कर गम मना रहा था परिवार, 13वीं पर वो लौट आया, हक्के-बक्के हुए लोग
Spread the love

मातम में डूबे परिवार को उस दिन बड़ा झटका लगता है जब तेरहवीं के दिन सुरेश घर की दहलीज पर आ खड़ा होता है। सुरेश की आत्मा की शांति के लिए घर पर गरुड़ पुराण का पाठ चल रहा होता है।ब्राह्मण और रिश्तेदारों को भोजन करवाने की व्यवस्था में परिजन जुटे होते हैं तभी सुरेश वहां आ खड़ा होता है। ये देख सब हक्के बक्के रह जाते हैं।

बताया जा रहा है कि आने से पहले सुरेश का अपनी मोबाइल पर वीडियो कॉल भी आता है पर घर वालों को उसके जिंदा होने की बात पर यकीन नहीं होता।इसके बाद सुरेश अल सुबह जयपुर से अपने गांव पहुंचता है घर में खुद की मौत पर हो रही तेरहवीं पर दंग रह जाता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुरेश को जिंदा देख कर पूरे घर वालो के होश उड़ जाते है और पूरा गांव भी हैरानी में पड़ जाता है। थोड़ी ही देर में उन्हें समझ आ जाता है कि उन्होंने जिसका अंतिम संस्कार कर दिया वो कोई और था।मामले की खबर राजस्थान पुलिस को दी जाती है कि सुरेश जिंदा है। ये सुनकर पुलिस के भी होश उड़ जाते हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस अब जानकारी जुटाने में लगी है कि जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया आखिर वो कौन था। वहीं सुरेश के जिंदा होने पर घर में शोक पलभर में खुशियों में बदल गया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…