• 14/06/2024

6 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, बच्ची ने शोर मचाया तो उतारा मौत के घाट

6 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, बच्ची ने शोर मचाया तो उतारा मौत के घाट
Spread the love

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले से शुक्रवार को 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार चावल मिल में काम करने वाले एक मजदूर ने एक बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में उसने मध्य प्रदेश के रहने वाले 35 साल के बलराम नामक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

घटना सुल्तानाबाद स्थित एक चावल मिल परिसर के भीतर मौजूद शिविर में सुबह तड़के हुई।उन्होंने कहा कि आरोपी ने तड़के चावल मिल के परिसर में एक शिविर में अपनी मां के साथ सो रही नाबालिग लड़की को उठा लिया इसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया और जब लड़की ने शोर मचाया तो उसने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।आयुक्त ने पुष्टि की है कि पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा

इस बीच कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है, साथ ही उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत अतिरिक्त आरोप भी लगाए गए हैं।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…