• 14/06/2024

नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने, पैसा नहीं देने पर हुई पूर्व जनपद सदस्य की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने, पैसा नहीं देने पर हुई पूर्व जनपद सदस्य की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

दंतेवाड़ा पुलिस ने पोटाली गांव के पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 26 अप्रैल की थी।जब जोगाराम अपने घर पर खाना खा रहा था।तभी 15 की तादाद में नक्सली जोगाराम के घर हथियारों से लैस होकर पहुंचे।इसके बाद जोगाराम को घर से बाहर निकालकर टांगी और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।इसके बाद रात के अंधेरे में फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने अरनपुर थाने में मामला दर्ज किया।मामले के आरोपियों के पता लगाने के लिए एसपी गौरव राय ने पुलिस अफसरों की टीम गठित की। इसी दौरान 12 जून को हत्या में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई। जिसने हत्या में शामिल सभी आरोपियों के नामों का खुलासा किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नक्सली लीडर ने जोगाराम पोड़ियाम से पैसों की मांग की थी।लेकिन जोगाराम ने पैसे देने से मना कर दिया था।इसके बाद जोगाराम को हत्या की धमकी खत के माध्यम से दी गई।लेकिन फिर भी जोगाराम ने पैसे नहीं दिए।इसके बाद नक्सली संगठन ने जोगाराम की हत्या करने का फरमान जारी किया।

इसे भी पढ़ें: 6 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, बच्ची ने शोर मचाया तो उतारा मौत के घाट

घटना वाले दिन 15 नक्सलियों ने हथियारों से लैस होकर जोगाराम पर धावा बोला।गिरफ्तार हुए आरोपियों ने हत्या में शामिल अन्य लोगों के नामों की जानकारी दी है।फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…