• 14/06/2024

बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती…पढ़िए पूरी खबर

बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती…पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग और राजनांदगांव जिले के जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में 500 से अधिक विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में रिक्त पदों पर नियोजक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है।

इन पदों पर निकली भर्ती

  • नियोजक ग्लोबल बायो साइंस बोरसी दुर्ग ने सर्विस इंजीनियर के लिए 3 पोस्ट, एकाउंटेंट के लिए 1 पद
  • ग्रामीण फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 60 पद

क्या करना होगा?

इच्छुक आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड) और रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक लेकर यहां उपस्थित होना है।

राजनांदगांव में 18-19 जून को प्लेसमेंट

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 18 और 19 जून 2024 को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।

सिक्योरिटी गार्ड के 350, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, लेबर के 100 एवं शिक्षक के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीख और समय पर राजनांदगांव के रोजगार कार्यालय पहुंच सकते हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…