• 15/06/2024

जेल से छूटे आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला को अकेली पाकर की घिनौनी हरकत

जेल से छूटे आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला को अकेली पाकर की घिनौनी हरकत
Spread the love

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हुई थी।इस केस में घर में महिला को अकेली पाकर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस केस में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पास के ही बस्ती के निवासी है।जिन्होंने महिला को घर में अकेली पाकर घिनौनी हरकत कर दी।पकड़े गए सभी आरोपी 20 से 30 साल के बीच है।

आदतन अपराधी हैं आरोपी 

पुलिस के मुताबिक महिला का एक बच्चा भी है।जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले।

आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची।उसने आप बीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई।इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। क्लू मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस केस में तेजी दिखाते हुए दुष्कर्म में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस केस ने क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाया था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…