• 19/10/2024

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। धमाके में चार जवानों के घायल होने की खबर है। दो पुलिस के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो जवानों के शहीद होने की खबर है। नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के जिरिबाम में भड़की हिंसा! उग्रवादियों ने ग्रामीणों को बनाया अपना निशाना, गोलीबारी वह फेंके बम

बताया जा रहा है नारायणपुर अबूझमाड़ के मोहंदी औक ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। तभी जवान आईईडी के चपेट में आ गए। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। हाल ही में हुई बड़ी मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए थे, जिसके बाद से नक्सली हमले बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…