• 16/06/2024

भीषण सड़क हादसाः पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

भीषण सड़क हादसाः पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल
Spread the love

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल है।

मामला गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में रेवाड़ी रेवड़ा गांव के पास का है, जहां पर ईस्टर्न पेरिफेरल पर हरियाणा की तरफ से आ रहे एक कैंटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कैंटर पलट गया। जिसमें 35 मजदूर सवार थे, जो ईंट भट्टों में काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर हरियाणा से हरदोई लौट रहे थे और रास्ते में एक जगह कैंटर रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी कैंटर में मौजूद थे।

इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई है।चारों मजदूर है, जिनमें से तीन महिला मजदूर हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 16 जून 2024 को रात्रि में एक कैंटर जनपद सोनीपत हरियाणा से ईट भट्टा मजदूरों को लेकर हरदोई की तरफ जा रहा था। जब यह कैंटर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे थाना मुरादनगर क्षेत्र से होकर गुजर रहा था तो कुछ लोग लघु शंका के लिए उतरे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कैंटर पलट गया।जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई एवं 18 लोग घायल हो गये।

घायलों को तत्काल नजदीकी सीएचसी भेजा गया।उसके बाद जिला अस्पताल गाजियाबाद रेफर किया गया।बेहतर इलाज के लिए इनमें से 09 लोगों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…