• 16/06/2024

भीषण सड़क हादसाः पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

भीषण सड़क हादसाः पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल
Spread the love

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल है।

मामला गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में रेवाड़ी रेवड़ा गांव के पास का है, जहां पर ईस्टर्न पेरिफेरल पर हरियाणा की तरफ से आ रहे एक कैंटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कैंटर पलट गया। जिसमें 35 मजदूर सवार थे, जो ईंट भट्टों में काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर हरियाणा से हरदोई लौट रहे थे और रास्ते में एक जगह कैंटर रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी कैंटर में मौजूद थे।

इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई है।चारों मजदूर है, जिनमें से तीन महिला मजदूर हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 16 जून 2024 को रात्रि में एक कैंटर जनपद सोनीपत हरियाणा से ईट भट्टा मजदूरों को लेकर हरदोई की तरफ जा रहा था। जब यह कैंटर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे थाना मुरादनगर क्षेत्र से होकर गुजर रहा था तो कुछ लोग लघु शंका के लिए उतरे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कैंटर पलट गया।जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई एवं 18 लोग घायल हो गये।

घायलों को तत्काल नजदीकी सीएचसी भेजा गया।उसके बाद जिला अस्पताल गाजियाबाद रेफर किया गया।बेहतर इलाज के लिए इनमें से 09 लोगों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…